राजकुमार भगत
पाकुड । शुक्रवार को रक्क्त अधिकोश में शिव नारायण तिवारी ने अपनी पुत्री सुमन कुमारी को रक्तदान कर जान बचाई है। संस्था के सदस्य कुंदन शाह ने बताया कि पाकुड़ नगर स्थित अन्नपूर्णा कॉलोनी निवासी अनिल कुमार शुक्ला की पत्नी प्रसव पीड़ा से पीड़ित थी,, जिस कारण उनको इलाज के लिए पाकुड़ के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां चिकित्सको ने रक्त की कमी बताई और रक्क्त चढ़ाने की सलाह दिया। शुक्ला जी ने रक्त के लिए संस्था से संपर्क किया, जब संस्था ने पता लगाया तो पीड़िता का पिता का ही उक्त समूह का रक्त निकला । मरीज सुमन कुमारी के पिता ने पुराना सदर अस्पताल के निकट अधिकोष पहुंचकर अपना रक्तदान किया। सत्य सनातन संस्था के सदस्य कुंदन साहा वहा उपस्थित रहे। मौके पर संस्था के सदस्य संजय राय , के साथ साथ कर्मचारी पीयूष दास व नवीन कुमार जी सहित अन्य मौजूद थे ।







