Search

May 18, 2026 6:50 pm

पुलिस अधीक्षक ने किया मेहरमा थाना का वार्षिक निरीक्षण

गोड्डा : पुलिस अधीक्षक नाथू सिंह मीणा के द्वारा बुधवार को मेहरमा थाना का वार्षिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान संबंधित अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, पुलिस निरीक्षक, थाना प्रभारी तथा पुलिस पदाधिकारी को निम्नांकित दिशा निर्देश दिया गया जिसमें लंबित कांडों की समीक्षा कर संबंधित पुलिस पदाधिकारी को त्वरित निष्पादन हेतु निर्देश दिया गया। कहा की लंबित वारंट एवं कुर्की का निष्पादन अविलंब करें। साथ ही फिरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु निर्देश दिया गया। सभी निरीक्षण से संबंधित पंजियो का अवलोकन कर उसमें पाए गए कमियों का निराकरण/ प्रविष्टि हेतु निर्देश दिया गया। आम नागरिकों के द्वारा प्राप्त शिकायत पत्रों का अविलंब निष्पादित करेंगे। असामाजिक तत्वों पर विशेष निगरानी रखते हुए विधि सम्मत कार्रवाई हेतु निर्देशित किया गया।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!