Search

April 29, 2026 12:20 pm

पुलिस अधीक्षक ने पाकुड़िया थाना का वार्षिक निरीक्षण किया।

अब्दुल अंसारी

पाकुड़िया पुलिस अधीक्षक पाकुड़ हरदीप पी जनार्दनन ने शनिवार को पाकुड़िया थाना का वार्षिक निरीक्षण किया। इससे पूर्व थाना प्रांगण में पुलिस बल सहित थाना प्रभारी द्वारा एसपी श्री जनार्दनन को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया । अपने निरीक्षण के दौरान एसपी ने थाना के विभिन्न मामलों की गहनता से निरीक्षण करते हुए पुलिस के समक्ष उत्पन्न समस्याओं से अवगत हुए । एसपी ने थाने के कंप्यूटर कक्ष, मालखाना,हवालात व थाना परिसर का निरीक्षण कर थाना प्रभारी अभिषेक कु राय को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिया । साथ ही थाने में दर्ज कांडो से संबंधित विभिन्न पंजियो का भी निरीक्षण किया । साथ ही उन्होंने थाना परिसर में साफ- सफाई का भी अवलोकन किया। थाना प्रभारी अभिषेक राय से थाने के विभिन्न मामलों के बारे में जानकारी ली। साथ ही एसपी ने डायरी को अद्यतन करने तथा अपराध नियंत्रण के लिए पुलिस गश्त तेज करने का निर्देश भी दिया। उन्होंने अपराध के ग्राफ को भी देखा। न्यायालय से जुड़े मामलों के त्वरित निष्पादन करने, हत्या और अन्य मामलों में शीघ्र गिरफ्तारी का निर्देश दिया। थाने के विभिन्न कांडों के अनुसंधानकर्ता से कांडों की जानकारी ली।एसपी ने थाना क्षेत्र के सड़कों पर वाहनों से रंगदारी पैसे उठाने वाले सभी असमाजिक तत्वों वो चाहे महिला हो या पुरुष सभी को चिन्हित कर कड़ी कार्रवाई करते हुए उनके विरुद्ध अविलंब केस दर्ज कर जेल भेजने का निर्देश डीएसपी एवं थाना प्रभारी को दिया।वहीं गार्ड ऑफ ऑनर के जवानों को पुरस्कृत करने की भी घोषणा की।मौके पर डीएसपी नवनीत हेंब्रम ,थाना प्रभारी अभिषेक राय, अवर निरीक्षक शंभू पंडित, सहायक अवर निरीक्षक अशोक यादव सहित अन्य पदाधिकारी व जवान मौजूद थे।

IMG 20230902 WA0059

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!