Search

May 16, 2026 1:00 pm

पुलिस अभिरक्षा से फरार मोटरसाइकिल चोर बादशाह शेख को नगर पुलिस ने किया गिरफ्तार

बजरंग पंडित

पाकुड़ बीते कुछ दिन पहले नगर थाना पुलिस अभिरक्षा से फरार मोटरसाइकिल चोर बादशाह शेख को आज नगर थाना पुलिस ने भवानीपुर गांव से उसके दो सहयोगियों के साथ गिरफ्तार कर लिया है,नगर थाना प्रभारी मनोज कुमार को सूचना मिली की अभियुक्त बादशाह शेख अपने दोस्तों के साथ भवानीपुर गांव में छुपा हुआ है,थाना प्रभारी मनोज कुमार के निर्देश पर थाना पुलिस ने लोकेशन का पता कर फरार अभियुक्त बादशाह शेख और उसके दो साथी को गिरफ्तार कर लिया है,कानूनी करवाई कर अभियुक्त तीनो को न्यायिक हिरासत पाकुड़ को भेज दिया गया है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!