Search

May 16, 2026 5:06 am

पुलिस केंद्र के झाड़ियों में अचानक लगी आग

पाकुड़ शुक्रवार दोपहर पुलिस केंद्र के झाड़ियों में लगी आग . अचानक आग लगने से अफरा तफरी मच गई .देखते ही देखते आग फैलने लगी तभी मौजूद पुलिस कर्मियों ने बाल्टी में पानी लेकर आई बुझाने की कोशिश किया परंतु तेज हवा के कारण आग तेजी फैल रहा था तभी मौजूद कर्मियों में से किसी ने अग्निशमन को फोन कर आग लगने की सूचना दी और आग बुझाने की गाड़ी आते-आते तक मौजूद कर्मियों ने कुछ हद तक आग पर काबू पाया .शेष बची आग को अग्निशामक दल द्वारा आग पर काबू पाया गया. आग ठीक पुलिस केंद्र में खड़ी गाड़ियों के सेड के करीबी लगा था और बाल बाल बची खड़ी गाड़ियां.
आग की चपेट में आकर दर्जनों वृक्ष झुलस गया.खबर लिखे जाने तक आग लगने के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया.जिन जगहों का इस्तेमाल नहीं हो पा रहा है पुलिस केंद्र में उन जगहों पर अत्यधिक झाड़ियां है जिसे साफ कराने की आवश्यकता बताइ गई .आग बुझाने के क्रम में दर्जनों पुलिसकर्मी व सार्जेंट प्रीतम महतो सार्जेंट नीतीश कुमार मौके पर देखे गए.

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!