Search

May 18, 2026 9:43 am

पुलिस ने एक अवैध मिनी गन फैक्ट्री का किया खुलासा,एसपी ने दी जानकारी।

साहिबगंज जिला पुलिस की बड़ी उपलब्धि।

साहिबगंज:- जिले के मिर्जाचौकी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कोहबारा में एक मिनी गन फैक्ट्री चला रहे अभियुक्तों को मिर्जाचौकी पुलिस ने चार को धर दबोचा है।मामले को लेकर पुलिस कप्तान अनुरंजन किस्पोट्टा ने जानकारी देते हुये बताया कि बुधवार की रात्रि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि थाना क्षेत्र में एक मिनी गन फैक्ट्री संचालित की जा रही है।सूचना के सत्यापन हेतु मिर्जाचौकी थाना प्रभारी प्रकाश रंजन के नेतृत्व में एक पुलिस बल का गठन कर उपरोक्त स्थान पर छापेमारी की गई जहाँ पुलिस ने पाया कि सूचना सत्य है,और पुलिस दल ने उक्त स्थान से चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।जिसमे पतरास किस्कु पिता स्वर्गीय फ्रांसिस किस्कु 60 वर्षीय,वीरेंद्र साह पिता स्वर्गीय शिवनाथ साह, गुड्डू पंडित पिता शंकर पंडित 25 वर्षीय सभी थाना मिर्जाचौकी क्षेत्र निवासी तथा मोनू शर्मा पिता कपिलदेव शर्मा 26 वर्षीय बिहार राज्य के जिला खगड़िया खटाहा थाना क्षेत्र निवासी शामिल है।पुलिस ने उक्त स्थान से सभी अभियुक्तों को अवैध हथियार बनाने के विभिन्न सामानों के साथ गिरफ्तार किया है,जिसमे हथौड़ा,छेनी,रेती,वैरल प्लेन,ग्राइंडर मशीन,आधा अधूरा देशी कट्टा,आधा अधूरा पिस्टल,पिस्टल की खाली मैगजीन,देसी कट्टे की खाली खोखे,लोहे की पाइप,लोहे के राड स्प्रिंग वगैरह सामान जो कि हथियार बनाने के काम मे आती है।आगे एसपी ने बताया कि सभी गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।

img 20230225 wa00186411915214389289090
img 20230225 wa00178980003021333774536
img 20230225 wa00162444026381041907948

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!