Search

May 17, 2026 12:31 am

पुलिस ने बरहरवा में अवैध लॉटरी मामले के अभियुक्त के घर पर चिपकाया इस्तेहार, आत्मसमर्पण करने को कहा


संवाददाता जयराम मंडल

उधवा।बरहरवा थाना क्षेत्र के हरिजन पाड़ा प्रोफेसर कॉलोनी में राधानगर पुलिस ने बुधवार को लाॅटरी मामले के फरार अभियुक्त की घर पर इस्तेहार चिपकाया। पुलिस के अनुसार राजमहल व्यवहार न्यायालय से जारी आदेश के निर्देश के आलोक में राधानगर थाना पुलिस ने बुधवार को अवैध लॉटरी मामले के नामजद आरोपी बरहरवा थाना क्षेत्र के हरिजन पाड़ा के प्रोफेसर कॉलोनी निवासी मोजामिल शेख के घर पहुंचकर विधिवत ढोल नगाड़े एवं डुगडुगी पीटकर ग्रामीणों के समक्ष इश्तेहार तामिल किया। राधानगर थाना प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि मोजामिल शेख के विरुद्ध राधानगर थाना कांड संख्या 164/22 भादवि की धारा 420,476,468, भादवि एवं 7 लॉटरी रेगुलेशन एक्ट 1998 एवं बंगाल जुआ अधिनियम के मामला दर्ज हैं,वह लंबे समय से पुलिस के गिरफ्त से फरार चल रहा है। साथ ही उन्होंने बताया कि उनके घर में इस्तेहार तामिला चिपाकर उनके परिजनों को एक सप्ताह के भीतर उक्त आरोपित को राधानगर थाना अथवा राजमहल व्यवहार न्यायालय में आत्मसमर्पण करने को कहा गया है। कहा कि निर्धारित समय के अनुसार आत्मसमर्पण नहीं करने पर उनके खिलाफ न्यायालय से अधिपत्र जारी कर कुर्की जब्ती की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। मौके पर राधानगर थाना प्रभारी राकेश कुमार सहायक अवर निरीक्षक मनोज शर्मा, वृद्धि चंद्र मिश्रा, बरहरवा इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी कुलदीप कुमार सहित अन्य मौजूद थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!