सतनाम सिंह
पाकुड़। सोमवार को पूर्व ज़िप अध्यक्ष सह भाजपा नेता बाबूधन मुर्मु पाकुड़ ने जिला अंतर्गत लिट्टीपाड़ा विधानसभा क्षैत्र के गोपीकांदर गांव का दौरा कर वहां के हाल-चाल एवं कुशलता का जायजा लिया तथा वहां हो रहे समस्याओं का निराकरण हेतु आश्वासन दिया। श्री मुर्मु वहां सफाहोड़ आदिवासीओ के साथ अपने इष्ट देव की पूरी भक्ति भाव और निष्ठा के साथ पूजा अर्चना की । इसके पूर्व आदिवासी रीती रिवाज से वहा के सफाहोड़ आदिवासीयो द्वारा मुर्मुजी का परंपरागत तरीके से जोरदार स्वागत किया गया । श्री मुर्मू ने सफाहोड़ आदिवासियओ को देश के राष्ट्रपति श्रीमती द्रोपदी मुर्मु का उदाहरण देते हुए कहा यदि हम चाहे तो अपने मेहनत के बलबूते उच्च शिखर तक पहुंच सकते हैं। उन्होंने गांव वासियों को बताया कि श्रीमती द्रोपति मुर्मू भी अपनी त्याग , तपस्या और मेहनत के बल पर आदिवासी समाज से आते हुए भी आज देश की राष्ट्रपति है । जो हम सबके लिए गौरव की बात है। उन्होंने राष्ट्रपति का विस्तृत जानकारी गांव वालों के साथ साझा किया । उन्होंने कहा कि जनजातिओ के विकास के लिए प्रधानमंत्री मोदी कृत संकल्पित है। श्री मुर्मु मोदी सरकार के विभिन्न योजनाओ की जानकारी भी गांव वासियों को दी ।









