Search

May 17, 2026 10:16 am

पेड़ पर फंदे से लटका मिला एक व्यक्ति का शव फैली सनसनी

पाकुड़ नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत केकेएम कॉलेज के पीछे मंगलवार पेड़ पर लटकी एक व्यक्ति की लाश मिलने से आसपास के क्षेत्र में सनसनी फैल गई । यह खबर आग की तरह आसपास के इलाकों में फैल गई सूत्रों के हवाले से पता चला कि व्यक्ति कुड़ापाड़ा वार्ड नंबर 6 का निवासी है परिजन सोमवार शाम से तलाश कर रहे थे लेकिन नहीं मिला मंगलवार परिजनों को पता चला कि कोई व्यक्ति पेड़ से लटका हुआ मिला है तुरंत घटनास्थल पहुंचे और देखा कि जिसकी उसकी तलाश थी वह फंदे से लटका मिला । मृतक व्यक्ति की पहचान कार्तिक सरदार उम्र करीब 39 वर्ष बताया जाता है । मौके पर प्रशासन को जानकारी दी गई । मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया । परिजनों के आवेदन पर यूडी केस दर्ज कर पुलिस जांच पड़ताल कर रही है ।

मृतक कार्तिक सरदार उम्र करीब 39 वर्ष पिता स्वर्गीय निवारण सरदार कूड़ा पड़ा वार्ड नंबर 6 थाना पाकुर जिला पाकुड़

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!