Search

May 12, 2026 10:26 pm

पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कार्यपालक अभियंता एवं जिला परिषद अध्यक्ष ने निर्माणाधीन पाईप लाईन जलापूर्ति कार्यों का निरीक्षण किया।

सतनाम सिंह

पाकुड़िया पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कार्यपालक अभियंता राहुल श्रीवास्तव ने मंगलवार को पाकुड़िया प्रखंड पहुंचकर जिला परिषद अध्यक्ष जुली खिरिष्ट मनी हेम्ब्रम की उपस्थिति में कई जगह निर्माणाधीन पाईप लाईन जलापूर्ति कार्यों का निरीक्षण किया । यहां उन्होंने विगत दिनों पाइपलाइन जलापूर्ति निर्माण कार्य में ग्रामीणों द्वारा मिली अनियमितता की शिकायत का जांच किया । सर्वप्रथम उन्होंने जोंका बाड़ी टोला गांव जाकर जलापूर्ति टंकी की जांच की । यहां मोटर खराब होने के कारण पानी की सप्लाई बंद पाया गया ।यहां जेई को एक सप्ताह के अंदर मोटर लगाकर पानी की सप्लाई चालू करने का निर्देश दिया । इसके बाद उन्होंने पाकुड़िया बंगाली पाड़ा में पाईप लाईन बिछाने के दौरान जेसीबी से तोड़ कर क्षतिग्रस्त किए गए पीसीसी सड़को का संवेदक द्वारा कर रहे रिपेयरिंग कार्यों का जायजा लिया । उन्होंने पीसीसी सड़क मरम्मती कार्य को देखकर संतुष्ट हुए । पाकुड़िया बाजार में पप्पू गुप्ता के घर के सामने बने जलापूर्ति टंकी का भी जायजा लिया । यहां ग्रामीण अंगूर गुप्ता, राजेश गुप्ता, दिनेश गुप्ता आदि ग्रामीणों द्वारा अलग से बोरिंग कर टंकी में कनेक्शन करने की मांग की गई । कार्यपालक अभियंता द्वारा एक महीना के अंदर बोरिंग करने का आश्वासन दिया गया । पाईप लाइन कार्य में जो भी त्रुटि है उसे जल्द सुधारने एवं गुणवत्ता पूर्ण कार्य संवेदक द्वारा कराने का निर्देश कनीय अभियंता चंदन कुमार को दिया ।जाने के क्रम में उन्होंने धावाडंगाल में बन रहे वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के कलेरी फोकलेटर की जांच की ।मौके पर असिस्टेंट इंजीनियर अभिजीत किशोर , जिला परिषद उपाध्यक्ष अशोक भगत , महेशपुर जिला परिषद सदस्य बैधनाथ कोड़ा , शुशील मुर्मू मौजूद थे।

IMG 20230510 WA0010
IMG 20230510 WA0009
IMG 20230510 WA0011 1

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!