Search

April 29, 2026 10:54 am

पैदल चल रहे व्यक्ति को बाइक वाले ने मारा धक्का,व्यक्ति हुआ घायल।

धीरेन साहा

महेशपुर थाना क्षेत्र के चमरखी गांव के समीप बीते शनिवार देर शाम बाईक के धक्के से सड़क किनारे पैदल जा रहे एक व्यक्ति गंभीर रुप से जख्मी हो गया. जानकारी के अनुसार चमरखी गांव निवासी बलेश्वर यादव शहरग्राम की ओर से दुकान से अपने घर पैदल वापस आ रहा था. इसी क्रम में महेशपुर की ओर से शहरग्राम की ओर बाईक से जा रहे रमेश मुर्मू ने सड़क किनारे जमा डस्ट के ढेर से बाइक टकरा गई. जिससे बाईक के अनियंत्रित हो जाने के बाद सामने से पैदल आ रहे बलेश्वर यादव को जोरदार धक्का मार दिया. जिससे चमरखी गांव निवासी बलेश्वर यादव (55) को परिजनों तथा स्थानीय लोगों ने प्राथमिक उपचार के लिए सीएचसी केंद्र महेशपुर लाया. वहीं घटना की जानकारी पुलिस को मिलते ही महेशपुर थाने के एसआई कपिलदेव रविदास पुलिस बल के साथ घटना स्थल पहुंच कर जख्मी बाईक चालक रमेश मुर्मू (50) सीतारामपुर गांव निवासी को प्राथमिक उपचार के लिए सीएचसी केंद्र महेशपुर पहुँचाया. जहां चिकित्सकों प्राथमिक उपाचर कर जख्मियों की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया. वही रविवार को जख्मी चमरखी गांव निवासी बलेश्वर यादव पश्चिम बंगाल के रामपुरहाट में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी.

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!