सीटीओ के बिना कई ऐसे क्रेशर प्लांट अवैध रूप से संचालित थे रेलवे साइडिंग पर उन्हें प्रदूषण बोर्ड के आदेश पर जिला खनन विभाग ने तत्काल से रैक लोडिंग पर प्रतिबंध लगा दिया है।
जिला ब्यूरो, अमित चौधरी
साहिबगंज:-झारखंड प्रदूषण बोर्ड की बड़ी कार्रवाई बैगर सीटीओ यानी कॉन्टेंस टू ऑपरेट के बिना रेलवे रैक प्वाइंट पर पत्थर लोडिंग का काम धड़ल्ले से चालू था,जिसकी की गुप्त सूचना के आधार पर उसे बंद कराया गया! बताते चलें कि बीते दिन साहिबगंज जिला में अपर मुख्य सचिव एल. खिग्याटे ने इस मैटर को गंभीरता से लिया था,कि जिला में रेलवे का 13 रैक लोडिंग प्वाइंट है। यहां से स्टोन चिप्स लोड होता है। निरीक्षण के क्रम में अपर मुख्य सचिव को पता चला है. कि सभी रैक प्वाइंट का सीटीओ,यानी कॉन्टेंस्ट टू ऑपरेट अप्लाई फिर प्रोसेस है,लेकिन सीटीओ के बिना खनन विभाग के मेहरबानी से यह सारे रेलवे साइडिंग चालू थे,क्योंकि इसी मैं सबका साथ सबका विकास है,जिला खाना पदाधिकारी सायद इसी सोच को आगे बड़ा रहे है। रेलवे ने सीटीओ के लिए झारखंड राज्य प्रदूषण बोर्ड को रैक संबंधित आगाह भी किया है।
हालांकि अबतक सीटीओ नहीं मिला है। इसके बावजूद रैक लोडिंग का काम धड़ल्ले से चल रहा है। अपर मुख्य सचिव इस पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने रेलवे रैक प्वाइंट की बारिकी से जांच की। रैक प्वाइंट में पर्याप्त पौधरोपण नहीं होने पर भी उन्होंने नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने मौके पर मौजूद संबंधित रेलवे पदाधिकारी से जिले के सभी मार्शलिंग याड का ले आउट मांगा है। डीसी रामनिवास यादव के मुताबिक झारखंड राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सदस्य सचिव यतिन्द्र कुमार दास ने बताया कि रेलवे को मानक पूरा करने के लिए 31 मार्च तक का समय दिया गया था परंतु
शुक्रवार को राजमहल अनुमंडल पदाधिकारी रोशन कुमार साह व पतना
सीओ, स्कूटीभ मजिस्ट्रेट विशाल पांडे ने जिला उपायुक्त रामनिवास यादव के आदेश पर बरहरवा रेलवे स्टेशन प्रबंधक से मुलाकात कर रेक लोडिंग सेटिंग्स को बंद करने को कहा । वहीं दूसरी तरफ शुक्रवार की संध्या तालझारी अंचल व थाना क्षेत्र के रेलवे साइडिंग सकलगली को तालझारी बीडीओ सह अंचल अधिकारी साइमन मरांडी व तालझारी थाना प्रभारी प्रमोद कुमार टुडू ने बंद करा दिया है। वही अंचल अधिकारी साइमन मरांडी ने बताया कि प्रदूषण बोर्ड एवं जिला उपायुक्त रामनिवास यादव के आदेश पर रेलवे स्टेशन मास्टर को सूचना दिया गया कि अब नया रेक लोड नहीं होगा। जो रेक लोड हो गया है और सील हो गया उस रेक पर आदेश लागू नहीं है। वहीं उन्होंने बताया कि तालझारी एवं बाकुडी रेलवे स्टेशन प्रबंधक को भी सूचना दे दी गई है।मौके पर थाना के एसआई उमेश चंद्र महतो सहित सशस्त्र पुलिस बल मौजूद थे।
रेलवे पॉइंट तत्काल से सक्रीगली से बंद हो चुकी है,जिसकी की सूचना स्टेशन मास्टर को दे दी है है।






