Search

June 19, 2026 9:51 am

पोषण माह समारोह का आयोजन किया गया।

प्रशांत मंडल

लिट्टीपाड़ा( पाकुड़ ) प्रखंड के बाल विकास परियोजना कार्यालय के सभागार भवन में बुधवार को पोषण अभियान अंतर्गत पोषण माह समारोह का आयोजन किया गया। महिला पर्यवेक्षिका चंदना सिंह ने बताया कि पोषण माह समारोह में स्वस्थ बच्चा स्पर्धा का आयोजन हुआ। जिसमें प्रखंड के सभी पंचायत के आंगनबाड़ी से आए श्रेणी में बच्चों का स्क्रीनिंग किया गया एवं 6से9माह, 10से 15माह एवं 16से 24माह तीन श्रेणी के बच्चों में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरूस्कार बाल विकास परियोजना पदाधिकारी संजय कुमार ने पुरुस्कृत किया। साथ ही स्पर्धा में भाग लिए सभी बच्चों को सांत्वना पुरूस्कार भी दिया गया। इस दौरान महिला पर्यवेक्षिका प्रमिला हेंब्रम, के सी दास सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!