Search

April 28, 2026 8:57 pm

प्रखंड कर्मियों ने ली शपथ… नहीं करेंगे व करने देंगे तंबाकू का सेवन

सतनाम सिंह

तंबाकू सेवन से स्वास्थ्य पर पड़ता है दुष्प्रभाव: बीडीओ

पाकुड़: तंबाकू सेवन स्वास्थ्य के लिए काफी हानिकारक है। इस से परहेज करना चाहिए।इसको लेकर रविवार को प्रखंड सह अंचल कार्यालय महेशपुर परिसर में तंबाकू के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता लाए जाने के उद्देश्य से बीडीओ उमेश मंडल की उपस्थिति में अधिकारियों तथा कर्मियों ने तंबाकू सेवन न किए जाने संबंधित शपथ ली। बीडीओ उमेश मंडल ने उपस्थित अधिकारियों व कर्मियों को जानकारी देते हुए बताया कि तम्बाकू से लोगों के फेफड़ों पर असर पड़ता है तथा श्वसन सम्बंधी बीमारी व कैंसर होने की सम्भावना प्रबल हो जाती है। तंबाकू जनित रोगों से प्रति वर्ष भारत में 13 लाख से भी अधिक व्यक्तियों की मौत होती है।झारखंड के 38.9 प्रतिशत आबादी किसी ना किसी रुप से तंबाकू का इस्तेमाल करते हैं, जो अत्यंत चिंता का विषय है। उपस्थित अधिकारियों तथा कर्मियों ने बीडीओ उमेश मंडल की उपस्थिति में गांधी जयंती के अवसर पर अपने जीवन में कभी भी किसी भी प्रकार के तंबाकू उत्पादों का उपयोग या सेवन नहीं करने, अपने परिजनों, मित्रों या परिचितों को भी तंबाकू उत्पादों का सेवन नहीं करने के लिए प्रेरित करने तथा अपने पर्यावरण को भी तंबाकू उत्पादों के उपयोग से होने वाले दुष्प्रभाव से बचाने में योगदान करने की शपथ ली। मौके पर बीपीआरओ प्रसेनजीत मंडल, बीपीओ रिजवान फारुकी समेत अन्य मौजूद रहे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!