अब्दुल अंसारी
पाकुड़िया प्रखंड प्रमुख कालिदास मरांडी के अध्यक्षता में गुरुवार को प्रखंड के सभी 18 पंचायत के वार्ड सदस्यों के साथ एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रखंड के सभी वार्ड सदस्यों का कॉमेटी गठन किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से पाकुड़िया पंचायत के वार्ड सदस्य जयदेव साहू को अध्यक्ष एवं पलियादहा पंचायत से वार्ड सदस्य इसाहक अंसारी को सचिव एवं खजुरडंगाल पंचायत के वार्ड सदस्य तविथा मुर्मू को कोषाध्यक्ष के रूप में चुनाव किया गया । बैठक से पूर्व प्रखंड प्रमुख ने विभिन्न पंचायतों से उपस्थित सभी वार्ड सदस्यों से परिचय प्राप्त किया साथ ही 1 वर्ष कार्यकाल पूर्ण होने को लेकर खुशी भी जाहिर कि । उपस्थित सभी वार्ड सदस्यों को प्रखंड प्रमुख कालिदास मरांडी ने बधाई देते हुए कहा कि आप सभी वार्ड सदस्य पंचायत के रीढ हैं मन लगाकर अपने पंचायत व प्रखंड का विकास करें जहां कोई भी किसी प्रकार का समस्या हो आप हमसे सीधा संवाद कर सकते हैं हम सभी वार्ड सदस्यों के साथ हमेशा खड़ा रहेंगे । मौके पर प्रखंड क्षेत्र के 18 पंचायत से आए हुए वार्ड सदस्य एवं पंचायत समिति सदस्य उपस्थित थे ।







