बाबा हमेशा से सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति की मदद करते आ रहे हैं!
साहिबगंज/तालझारी :-हमेशा अपने कार्य से जाएने-जाने वाले सड़क सुरक्षा से जुड़े समाजसेवी प्रकाश बाबा जो हमेशा से सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति की मदद करते आ रहे हैं जिनके कार्य को देखते हुए जिला प्रशासन के द्वारा उन्हें नेक नागरिक का दर्जा भी दिया जा चुका है जिनको मंगलवार को बड़हरवा गदाय भिटा के पहाड़िया समाज के लोग तालझारी पहुंच कर सड़क सुरक्षा समाजसेवी प्रजापति प्रकाश बाबा से मुलाकात कर उन्हें धन्यवाद दिया। वही बताते चलें कि बिते 13 फरवरी 2023 की संध्या 5:40 बजे महाराजपुर तालझारी मुख्य सड़क कालाझोर के पास न्यू हौंडा मोटरसाइकिल से अज्ञात व्यक्ति सड़क दुर्घटना में बुरी तरह घायल हो गया था जिसे बाबा द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तालझारी में इलाज करवाया गया था। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में वह बेहोशी की हालत में इलाजरत था। लगभग 5 घंटे बाद होश आने पर उसने अपना नाम
अजरा पहाड़िया उम्र 28 वर्ष पिता- गंगाराम पहाड़िया पत्नी मुनी पहाड़ीन रांगा थाना पंचायत बड़ा दिग्गी साकीम-गदाई भिट्ठा प्रखण्ड पतना बताया था। बाबा के सहयोग और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सहयोग से उसे सदर अस्पताल रेफर किया गया था। इधर अज्ञात व्यक्ति की सही-सही पहचान नहीं हो पा रही थी और उसके परिजन तक इस घटना की खबर को पहुंचाने के लिए सोशल मीडिया और मोबाइल के माध्यम से जानकारी दी गई थी।ठीक तीसरे दिन उसके पिता गंगाराम पहाड़िया और उनके परिजन तालझारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर अपने बेटे की पहचान कर बताया कि मेरा ही पुत्र है। उसके बाद वे लोग सदर अस्पताल अपने बेटे को इलाज कराने के लिए चले गए। लगभग 10 दिनों बाद तालझारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंच कर उस व्यक्ति की तलाश करने लगे, जिसने उनके बेटे को सही समय पर प्राथमिक उपचार करवाया था। स्वास्थ्य केंद्र के कर्मचारियों द्वारा प्रजापति प्रकाश बाबा का नंबर उन्हें दिया गया।मोबाइल पर उनके पिताजी बाबा से बात किए बाबा तुरंत स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर गदाई भीठा पहाड़ से आए हुए लगभग दर्जनों पहाड़िया बंधुओं से मुलाकात की। उनके माता-पिता ने कहा कि अब मेरा बेटा लगभग स्वस्थ है, लेकिन उनके जबड़े में चोट है। अभी उसका इलाज चल रहा है। इस घटना में खास बात यह रही कि सभी पहाड़िया बंधुओं ने बाबा की बहुत ही प्रशंसा करते हुए उन्होंने जुहार प्रणाम के साथ धन्यवाद दीया और कहा कि बाबा आप हमारे बच्चे के लिए फरिश्ता बंद कर आएं, नहीं तो हमारे पुत्र का क्या होता भगवान जाने। इसलिए मैं पहाड़िया समाज आपको बहुत-बहुत धन्यवाद देता हूं। मौके पर सुंदर पहाड़िया ,गबरियल मालतो,गंगा मालतो सुनदूरू पहाड़िया,जितु पहाड़िया, झोपड़ी पहाड़िन,दरमी पहाड़िन मेसा मालतो पालुस मालतो सहित अन्य पहाडिया उपस्थित थे।





