बजरंग पंडित
पाकुड़ को हरा भरा बनाने को लेकर समाजसेवी टीम ने नीम का पेड़ गोकुलपुर हटिया परिसर में जहा लोगो को छांव की अत्यंत आवश्यक है चिन्हित कर पेड़ लगाया इस कार्य में टीम के सभी सदस्यों के सहयोग से लगातार वृक्ष रोपण कार्य किया जा रहा इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सभी लोगों को वृक्ष रोपण हेतु जागरूक करना है पर्यावरण संरक्षण संतुलन बनाए रखने हेतु वृक्ष लगाना काफी जरूरी ताकि पेड़ पौधे के महत्व को लोग समझते हुए प्रेरित होकर टीम में जुड़ कर अपनी सेवा और भूमिका निभा सके जगह चिन्हित करने के बाद आगे कटहल ,अमरूद का पेड़ लगाया जायेगा। आज इस कार्यक्रम में समाज सेवी सुधीर कुमार साह, मधु कुनाई, ,अनिल राय, कुजू लोहार,नीरज कुमार राउत समेत अन्य मौजूद रहे।
Also Read: डीएवी के बच्चों ने दीपावली और छठ की सांस्कृतिक छटा बिखेरी, सुरक्षित त्योहार मनाने का दिया संदेश








