धीरेन साहा
पाकुड़िया भाजपा कार्यालय में प्रदेश महामंत्री सह राज्यसभा सांसद आदित्य साहू का प्रखंड में 15 जून को आगमन के तैयारी को लेकर गुरुवार को मंडल अध्यक्ष विजय भगत की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला उपाध्यक्ष तपन मंडल ने सभी कार्यकर्ता को जानकारी देते हुए बताया कि राज्यसभा सांसद आदित्य साहू प्रखंड के कुछ गांव में केंद्र के योजनाओं का लाभुक से मिलकर निरीक्षण करेंगे। साथ ही भाजपा में हाल ही में जॉइनिंग किए प्रखंड प्रमुख कालिदास मरांडी का सभी पुराने कार्यकर्ताओं द्वारा माला पहना कर अभिनंदन किया गया साथ ही विभिन्न मुद्दे को लेकर चर्चा की गई मौके पर पूर्व विधायक सुफल मरांडी, जिला उपाध्यक्ष तपन मंडल, भाजयुमो जिला अध्यक्ष जयसेन बेसरा, बृज मोहन चौबे, दीपक साहा, सुकलाल मिर्धा, हृदानंद भगत, उमाशंकर सिंह, अभिमन्यु भंडारी, गोपाल राय ढेना मरांडी, जतन मुर्मू सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।








