Search

June 10, 2026 12:54 am

प्रमुख की अध्यक्षता में वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए योजना चयन को लेकर बैठक आयोजित की गई।

सतनाम सिंह

महेशपुर प्रखंड के सभागार भवन में मंगलवार को प्रमुख शुभलक्ष्मी मुर्मू की अध्यक्षता में प्रखंड के सभी पंचायत समिति सदस्यों के साथ वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए योजना चयन को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में 15वें वित्त आयोग मद अंतर्गत पंचायत समिति द्वारा 15वित्त योजना 2023-24 के लिए अवाद मद के तहत नाली, सॉक पीट, रेन वॉटर हार्वेस्टिंग, पेय जल,जल मीनार निर्माण तथा वहीं अनावद मद के तहत पीसीसी,पुलिया,गडवाल, यात्री सेड,सामुदायिक भवन तथा सौंदर्यीकरण निर्माण कार्य वार्षिक आवंटन पर किए जाने को लेकर चर्चा की गई।मौके प्रखंड प्रमुख शुभलक्ष्मी मुर्मू के अलावे उपप्रमुख नसीमा खातून,बीपीआईओ प्रशनजीत मंडल,प्रखंड पंचायती राज प्रखंड समन्वयक सायेम अख्तर तथा सभी पंचायत समिति सदस्य उपस्थित थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!