इकबाल हुसैन
महेशपुर /पाकुड़ :- गेम स्पोरटिंग क्लब सीमलजोड़ी(खगड़ा) एवं बागानपाडा स्पोरटिंग क्लब चांदपुर द्वारा आयोजित तीन दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल मैच का उद्घाटन राजमहल लोकसभा सांसद विजय हांसदा,जिप अध्यक्ष जुली खिस्टमुनी हेमब्रम, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष जोशीफिना हेमब्रम सहित अन्य अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर बुधवार को किया। इस अवसर पर उपस्थित खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए बागानपाडा स्पोरटिंग क्लब चांदपुर मे मुख्य अतिथि सांसद विजय हांसदा ने कहा कि खेल प्रतिभा को विकसित करने के लिए ग्रामीण खेल प्रतियोगिता एक सार्थक कदम है.टूर्नामेंट में हार जीत का परवाह न कर खिलाड़ी अपने खेल कौशल का प्रदर्शन करते हुए आगे बढ़े उन्होंने कहा कि छोटी-छोटी खेल प्रतियोगिता के माध्यम से ही खिलाड़ी राज्य एवं राष्ट्र स्तर पर अपनी खेल प्रतिभा के माध्यम से पहुंचते हैं। खेल जीवन में अनुशासन के साथ लक्ष्य प्राप्ति का प्रमुख साधन है जिसका उपयोग खिलाड़ी अधिक से अधिक करें. गेम स्पोरटिंग क्लब सीमलजोड़ी (खगड़ा) मे फाइनल मैच पेड़ाहोड़ वनम मुर्गाडंगाल के बिच हुआ. वही पेलेंटी मे पेड़ाहोड़ की टीम ने पेलेंटी मे मुर्गाडंगाल को 3 गोल से पराजित किया.दूसरी ओर बागानपाडा स्पोरटिंग क्लब चांदपुर मे फाइनल खेला दसरथ ब्रदर वनम तेलियापोखर के बिच हुआ. जिसमे दसरथ ब्रदर की टीम ने तेलियापोखर की टीम को 1 गॉल से पराजित किया. वही विजेता टीम को 30 हजार रुपये नगद एवं उपविजेता टीम को 25 हजार रुपये नगद एवं सेमीफइनल मे 5-5 हजार रुपये देकर मुख्य अतिथिओ के हाथो सम्मानित किया गया. इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि कुणाल अलफ्रेंड हेमब्रम, उपाध्यक्ष कलम अंसारी,जेम्स सुशील हेमब्रम,मुखिया मरियम मुर्मू,पंचायत समिति विजय सहा,अरशद मण्डल, निर्मला मुर्मू, अनीता मुर्मू, बिनीता मरांडी, साइमन मुर्मू,फूलटन शेख, टाइगर, साबिर शेख,मिलन शेख,अलामीन शेख,मुबारक करीम,संतोष हेमब्रम सहित खेल कमिटी के अध्यक्ष सचिव सहित सैकड़ो खेल प्रेमी मौजूद थे.







