बजरंग पंडित
पाकुड़: फेयर प्राइस डीलर्स एसोसिएशन के बैनर तले पाकुड़ जिला समाहरणालय परिसर पर एक दिवसीय धरना दिया गया. फेयर प्राइस डीलर्स एसोसिएशन के लोगों ने सरकार से कई मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया.फेयर प्राइस डीलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अब्दुल सलाम ने मीडिया को बताया कि पाकुड़ जिले के सभी जन वितरण प्रणाली विक्रेता सरकार की योजनाओं को शत प्रतिशत अनुपालन करते हैं. इस महंगाई के युग में नाम मात्र के कमीशन पर हम अपने परिवार का भरण पोषण नहीं कर पा रहे. सरकारी कर्मचारियों के समकक्ष कार्य करते हुए भारत सरकार की सबसे महत्वपूर्ण योजना का संचालन कोरोना काल में कर चुके हैं. जो अभी भी जारी है. जिस तरह अन्य संस्थाओं के कर्मचारियों को मानदेय मिलती है उसी तरह हमारे लिए भारत सरकार मानदेय की घोषणा करें.
डीलर्स एसोसिएशन के लोगों ने कहा कि हम सभी डीलर के पास 2Gई पॉस मशीन से लाभुकों का राशन देने में काफी कठिनाई का सामना करना पड़ता है. इस वजह से सरकार से अभिलंब 2Gई पॉस मशीन को बदल कर 4G-5Gई पॉश मशीन जल्द उपलब्ध कराया जाये. हम सभी डीलर की प्रमुख मांगे हैं. (1) गरीब इलाकों के हित में एनएफएसए कार्ड धारकों को पीएमजीकेएवाई के अतिरिक्त 5 किलो खाद्यान्न आपूर्ति बहाल की जानी चाहिए. (2) राशन डीलरों की न्यूनतम मासिक आय 50000 तक सुनिश्चित की जाए. (3) केंद्र सरकार द्वारा नियुक्त डब्ल्यूएफपी के सिफारिशों के अनुसार 764/ प्रति क्विंटल की न्यूनतम कमीशन लागू करना. (4) आपातकालीन स्थितियों में आधार संख्या के साथ ही इ पोश मशीनों के माध्यम से राशन वितरित करने के लिए केंद्रीय खाद्य राज्य मंत्री के बयान के अनुपालन में ग्राहकों की पीड़ा और उत्पीड़न का कम करना होगा. (5) चावल, गेहूं और चीनी में 1 किलो प्रति क्विंटल परिचालन नुकसान हैंडिंग लॉस देना होगा. (6) खाद्यानों की गुणवत्ता बनाए रखने के लिए जूट के बोरे में खाद्यानों की आपूर्ति करनी होगी. (7) पश्चिम बंगाल राशन मॉडल की तरह पूरे देश में सभी के लिए भोजन के अंतर्गत प्रत्येक नागरिक को राशन प्रदान करने की योजना बने. (8) राजस्थान सरकार की तर्ज पर सारे देश में कोरोना काल में मृत राशन डीलर के परिवार को₹50 लाख का मुआवजा देना होगा. (9) सभीराज्य और केंद्र शासित प्रदेशों के राशन डीलरों को देख कमीशन के द्वारा भुगतान तत्काल देना होगा. (10) 2Gई पोस मशीन को बदल कर 4G-5Gई पोस मशीन उपलब्ध कराया जाये.
बाइट- अब्दुल सलाम, डीलर एसोसिएशन जिला अध्यक्ष
बाइट- सपन प्रमाणिक, डीलर एसोसिएशन संयुक्त सचिव।





