Search

April 28, 2026 7:35 pm

बकरी के लिए चारा लाने गए युवक पर सियार का हमला, मौत

सतनाम सिंह

पाकुड़: मालपहाड़ी ओपी क्षेत्र के चेंगाडांगा गांव में सोमवार की रात खेत में युवक की लाश पड़ी मिली।नदी से चारा लाने के क्रम में गांव से करीब 500 मीटर की दूरी पर खेत में उसका शव बरामद हुआ है।तुरंत पुलिस को मामले की सूचना मिली तो पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच की।

क्या है मामला?

दरअसल मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पृथ्वीनगर गांव के रहने वाले उज्जल सरकार का बेटा सुखेन सरकार उम्र करीब 15 वर्ष बचपन से ही चेंगाडांगा गांव स्थित नानी घर में निवास करता था।दोपहर 3 बजे रोज की तरह सुखेन बकरी के लिए चारा लाने गांव से करीब 700 मीटर की दुरी पर नदी के किनारे पहुंचा था। शाम के करीब 6 बजे तक सुखेन घर नहीं लौटा तो नाना-नानी समेत आसपास के पड़ोसियों ने खोजबीन शुरू की।जब सुखेन की निखोज की खबर धीरे-धीरे ग्रामीण तक पहुंचा तो ग्रामीणों ने माइकिंग के जरिए सभी तक जानकारी पहुंचाई। ग्रामीण हाथ में टार्च लेकर धीरे-धीरे खेत के तरफ निकलने शुरू हो गए। लगभग 3 घंटे तक खेतों के चारों ओर खोजबीन की गई। लेकिन सुखेन का कही पता नहीं चल पा रहा था। जब खोजबीन कर नहीं मिला तब गांव के ही दो छोटे-छोटे बच्चों ने सुखेन को शाम के समय चारा लेकर आते हुए देखने की बात कही। बच्चों ने बताया कि शाम के समय चारा काटकर सुखेन उनके पीछे-पीछे आ रहा था।अचानक जब खेत पार कर गांव तक पहुंचा तो सुखेन काफी पीछे था।उन दो बच्चों के निशानदेही पर ग्रामीणों ने फिर से खोजबीन शुरू की अंत में गांव वालों ने रात के करीब 9 बजे सुखेन के शव को खेत में पड़ा देखा तो गांव वालों के होश उड़ गए।शव को देखकर किसी ने सांप के काटने से मौत के बाद सियार के द्वारा हमला करने की बात कही तो किसी ने सिर्फ और सिर्फ सियार के हमले से मौत की बात कही।दरअसल सुखेन जहा से चारा लाने गया था वहां सियारों का झुंड छुपा रहता है।उन जगहों पर दिन में भी जंगली सियार दिखाई देते हैं। बहरहाल मौके पर पहुंचे मालपहाड़ी ओपी के एएसआई राजेश कुमार सदलवल पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी है।

IMG 20231003 192244

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!