सतनाम सिंह
रांची झालसा के निर्देशानुसार आज शनिवार को प्रधान जिला एवम् सत्र न्यायाधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुर के बालकृष्ण तिवारी की अध्यक्षता में जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ के सचिव शिल्पा मुर्मू के मार्गदर्शन से जिले के सभी प्रखंड स्तर में नालसा के योजना के तहत बच्चों को मैत्रीपूर्ण विधिक सेवाएं और उनके संरक्षण के लिए विधिक सेवा योजना 2015 के बारे में जागरूकता कार्यक्रम प्रखंड के गोकुलपुर समेत कई क्षेत्रों में किया गया । उक्त कार्यक्रम में एलएडीसी के डिप्टी चीफ अधिवक्ता मोहम्मद नुकुमुदीन शेख ने नालसा स्कीम चाइल्ड फ्रेंडली लीगल सर्विस टू चाइल्ड एंड देयर प्रोटक्शन स्कीम 2015 योजना को क्यों बनाना पड़ा इस बारे में जानकारी देते हुए कहा कि बच्चे अगर चोरी के दोषी ,तस्करी का शिकार ,यौन दुर्व्यवहार से पीड़ित ,ऐसे कई मामले न्याय प्रणाली के समक्ष न्याय हेतु प्रत्येक दिन मामला लाया जाता है ऐसे में औपचारिक एवं अनौपचारिक न्याय प्रदान होने से उनके भविष्य को प्रभावित कर सकते हैं ऐसे में कैसे विधिक सेवाएं शिशु अनुकूल बनाए जाए जिसका अंतिम लक्ष्य जमीनी स्तर पर बच्चों को सार्थक, प्रभावी ,उपयोगी हेतु विधिक सहायता प्रदान करना है इन योजना का मुख्य उद्देश्य बच्चों तक मूलभूत अधिकार देख भाल ,संरक्षण ,सभी स्तरों पर बच्चों को कानूनी झगड़ों के लिए विधिक प्रतिनिधित्व का सुनिश्चित करना ,बच्चों का अधिकार का सम्मान करना एवं लाभ सहित तमाम कानूनी लाभ से सहयोग प्रदान करना है साथ ही सहायक लीगल डिफेंस के अधिवक्ता मो अजफर हुसैन ने बताया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकार से बालकों को हित, बालकल्याण सम्मान का अधिकार ,समानता एवं पक्षपात ना किए जाने का अधिकार,सुनवाई के अधिकार सुरक्षा का अधिकार ,गोपनीयता के अधिकार प्रदान करना है ऐसे कई मुद्दे पर प्रकाश डालते हुए विधिक जानकारी दी गई मौके पर जिसमे डिप्टी चीफ लीगल डिफेंस काउंसिल के नुकुमुदीन शेख , एवम् सहायक लीगल डिफेंस के अधिवक्ता मो अजफर हुसैन विश्वास पीएलवी नीरज कुमार राउत समेत सभी प्रखंड स्तर के पीएलवी ग्रामीण एवम् बच्चे उपस्थित रहे।











