राजकुमार भगत
पाकुड़ । बजरंग दल पाकुड़ के आह्वान पर सत्य सनातन संस्था के सक्रिय सदस्य व आनंदपुरी कॉलोनी के निवासी अभिनव झा ने शुक्रवार को रक्त अधिकोष गृह पहुंच कर अपना रक्तदान किया। हिरणपुर प्रखंड के ग्राम डांगापाड़ा निवासी नंदरानी देवी जो पाकुड़ के सदर अस्पताल में इलाजरत है।, चिकित्सा के दौरान डॉक्टरों ने उक्त मरीज को रक्त चढ़ाने की सलाह दिया। जिस पर मरीज के परिजन ने रक्त के लिए बजरंग दल के सह जिला संयोजक प्रतीक तिवारी से संपर्क किया ।जिस पर प्रतिक तिवारी ने रक्त के लिए सत्य सनातन संस्था के सक्रिय सदस्य अभिनव झां से संपर्क किया अभिनव ने रक्त की महत्व को समझते हुए रक्त अधिकोष पहुंच कर तीसरी बार अपना रक्तदान किया । रक्त प्राप्ति के बाद मरीज के परिजन राहुल दास ने संस्था और बजरंग दल को धन्यवाद दिया , मौके पर संस्था के सचिव चंदन प्रकाश , सयुक्त सचिव अजय भगत एवम कर्मचारी पीयूष दास तथा नवीन कुमार उपस्थित के साथ साथ अन्य उपस्थित थे।






