Search

April 28, 2026 7:51 am

बदले गए प्रखंड के छह एमओ व पांच प्रखंड के एजीएम

सतनाम सिंह

जनहित मे प्रशासनिक दृष्टिकोण से लिया गया निर्णय

पाकुड़। जिले के जन वितरण प्रणाली दुकानों के विरूद्ध लगातार अनाज वितरण में गड़बड़ी की शिकायत मिलने के बाद उपायुक्त ने कार्रवाई करते हुए जिले के सभी एमओ को बदल कर उनके जगह नए कर्मियों को प्रतिनियुक्त किया गया है। उपायुक्त ने 20/10/2023 केा आदेश जारी करते हुए छह प्रखंड के प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी व पांच प्रखंड के सहायक गोदाम प्रबंधक को बदलते हुए उक्त पद पर नए कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की है।साथ ही उन्हें पत्र प्राप्ति के 24 घंटे के अंदर प्रभार अदान प्रदान करने का निर्देश दिया है ताकि जन वितरण प्रणाली कार्य को और भी बेहतर तरीके से संचालन कराया जा सके।

प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों का विवरण

संतोष कुमार, पदनाम- जनसेवक, आवंटित कार्य- प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी, पाकुड़ आवंटित प्रखंड-पाकुड़।
राजीव कुमार पंडित, पदनाम-जनसेवक, आवंटित कार्य- सहायक गोदाम प्रबंधक, पाकुड़,आवंटित प्रखंड-पाकुड़।
लिसु टुडू,पदनाम-जनसेवक आवंटित कार्य- प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी,लिट्टीपाड़ा,आवंटित प्रखंड:-लिट्टीपाड़ा।
दिनेश बेसरा, पदनाम- जनसेवक, आवंटित कार्य- प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी,अमड़ापाड़ा आवंटित प्रखंड- अमड़ापाड़ा।
शशांक शेखर पाण्डेय, पदनाम- जनसेवक, आवंटित कार्य-सहायक गोदाम प्रबंधक, अमड़ापाड़ा, आवंटित प्रखंड -अमड़ापाड़ा।
सुमित कुमार मिश्रा,पदनाम- जनसेवक,आवंटित कार्य-प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी, महेशपुर, आवंटित प्रखंड:-महेशपुर। नाम- राजेश कुमार साह, पदनाम- जनसेवक,आवंटित कार्य- सहायक गोदाम प्रबंधक, महेशपुर आवंटित प्रखंड- महेशपुर।
त्रिदीप कुमार शील, पदनाम- जनसेवक, आवंटित कार्य- प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी, पाकुड़िया,आवंटित, प्रखंड – पाकुड़िया।
सूर्या मालतो, पदनाम- जनसेवक-सह-कृषि पदाधिकारी, हिरणपुर,आवंटित कार्य- प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी, हिरणपुर, आवंटित प्रखंड-हिरणपुर।*
रितेश कुमार,पदनाम-जनसेवक, आवंटित कार्य-सहायक गोदाम प्रबंधक, हिरणपुर,आवंटित प्रखंड-हिरणपुर।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!