Search

May 18, 2026 8:52 am

बांग्लादेशी युवक को झारखंड पुलिस ने धर दबोचा

सागर नाम के व्यक्ति ने उक्त बांग्लादेशी युवक के काम के बहाने बुलाया था भारत

गुप्त सूचना के आधार पर दिल्ली के किसी नेता का करीबी है सागर जिसका काम बांग्लादेशी युवक को काम के बहाने बुला कर दिल्ली का नागरिक बनाने का है उद्देश,कई युवक को दिलवा चुका है आधार कार्ड

जिला ब्यूरो:-अमित चौधरी!

साहिबगंज/तालझारी:-भारत- बांग्लादेश सीमा पर अवैध घुसपैठ अभी भी जारी है जी हां,आपको जानकर आश्चर्य होगा कि पूर्व मालदा रेलवे डिवीजन के साहिबगंज – बरहरवा मुख्य रेलखंड के तालझारी रेलवे स्टेशन परिसर से तालझारी थाना पुलिस ने एक बांग्लादेशी मुसलमान युवक नाजमुल हवलादार,पिता इनायत हवलादार ग्राम- खुनदाबेला थाना-मारिलगंज, जिला-बागेरहाट, देश- बांग्लादेश
को अपनी कस्टडी में लेकर पूछताछ की तो उस युवक ने मीडिया के समक्ष बयान देते हुए बताया है कि वह बांग्लादेशी है जिसे कुछ दिन पूर्व भारत के रहने वाले एक व्यक्ति जिसका नाम सागर बता रहा है जो मुस्लिम समुदाय का व्यक्ति है उसका बांग्लादेश में ही उससे उसकी मुलाकात हुई थी पूर्व में बांग्लादेश के कई व्यक्ति को सागर दिल्ली काम दिलाने के लिए लेकर जा चुका है तथा मुझे भी काम कराने के लिए दिल्ली ले जाया गया था जिसके लिए मुझे 20 हजार रुपए सागर को रास्ता खर्च के रूप में देना पड़ा था तथा मुझे सिलेट बॉर्डर से रात्रि के 1 बजे बांस के सहारे कटेली तार के ऊपर से
5 लोगों के द्वारा बॉर्डर क्रॉस कराया गया था फिर मुझे कुछ दिन के लिए एक सुनसान जगह पर रखा गया, वहां से कभी बस तो कभी टोटो के सहारे एक रेलवे स्टेशन लाया गया, जहां से मुझे ट्रेन से दिल्ली ले जाया गया, वहां एक सप्ताह तक कबाड़ी का काम करवाया , जिसके एवज में मुझे एक सौ रुपया प्रतिदिन के हिसाब से मिलता था जिससे मैं खुश नहीं था इसीलिए एक सप्ताह पूर्व ही दिल्ली से भाग निकला तथा कई ट्रेन बदलते हुए किसी तरह मैं यहां पहुंचा हूं मुझे घर जाना है । उसने अपनी सभी आपबीती मीडिया एवं तालझारी थाना पुलिस के समक्ष सुनाई। वही बताते चलें कि तालझारी स्टेशन परिसर क्षेत्र राजमहल थाना के अंतर्गत पड़ता है जिसके चलते बांग्लादेशी युवक को तालझारी थाना प्रभारी प्रमोद कुमार टुडू ने राजमहल थाना के एएसआई विजय कुमार ओझा को रात्रि में ही सौंप दिया।जिसे राजमहल पुलिस अपने जिम्मे में लेकर चली गई।जिसकी सूचना वरीय पदाधिकारी को देते हुए, आरपीएफ इंस्पेक्टर साहिबगंज को दे दी गई थी।

img 20230225 wa00015385134190768793588
img 20230225 wa00001092542016840483219

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!