Search

May 19, 2026 12:35 am

बाजार समिति पाकुड़ में रोजगार मेला का होगा आयोजन

राजकुमार भगत

पाकुड। जिले के बेरोजगार युवक/युवतियों को निज़ी क्षेत्र में अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला नियोजनालय द्वारा कल दिनांक 14 फरवरी को पूर्वाह्न 10.30 बजे से अपराह्न 04.00 बजे तक बाजार समिति पाकुड़ में रोजगार मेला का आयोजन किया गया है।इस अवसर पर 10वीं, 12वीं, ग्रैजुएट, आईटीआई /डिप्लोमा, बीसीए, बीबीए, एमबीए, बीए, बीएड, बीटेक, सीआईपीईटी पास अभ्यर्थी सम्मिलित हो सकते हैं। इसके लिए झारखंड कि किसी भी नियोजनालय में निबंधित होना अनिवार्य है। रोजगार मेला में आने से पूर्व अगर अभ्यर्थी निबंधित नहीं है तो अपना नियोजन अवश्य करा लें एवं दो पासपोर्ट साइज फोटो, अपना रिज्यूम, आधार कार्ड, निवास प्रमाण पत्र, लेकर अभ्यर्थी अपना ऑनलाइन निबंधन भी कर सकते हैं। इसके लिए अभ्यर्थी www.rojgar.gov.in पर स्वयं अपना निबंधन कर सकते हैं।

img 20230213 wa0034898967349055914810

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!