Search

November 14, 2026 7:43 pm

बाल दिवस पर पौधारोपण कर बच्चों को दिया शिक्षा और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

पाकुड़िया। पाकुड़िया प्रखंड के तिलका मांझी स्कूल, राजापुर में शनिवार को बाल दिवस उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के संस्थापक सह प्रखंड प्रमुख कालिदास मरांडी ने पौधारोपण कर बच्चों को शिक्षा, संस्कार और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रखंड प्रमुख ने कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं। उन्हें अच्छी शिक्षा के साथ बेहतर संस्कार देना भी जरूरी है, ताकि वे आगे चलकर समाज और देश के विकास में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकें। उन्होंने बच्चों से मन लगाकर पढ़ाई करने, बड़ों का सम्मान करने और हमेशा सत्य के मार्ग पर चलने की अपील की।
उन्होंने कहा कि पौधे भी बच्चों की तरह देखभाल मांगते हैं। पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रत्येक बच्चे को अपने जन्मदिन या किसी विशेष अवसर पर एक पौधा लगाने और उसकी देखभाल करने का संकल्प लेना चाहिए।
इस दौरान उन्होंने विद्यालय के बच्चों और प्रखंडवासियों को छठ महापर्व की शुभकामनाएं देते हुए स्वच्छता बनाए रखने, छठ घाटों को साफ रखने और प्रकृति के संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने बच्चों से बड़ों की सेवा करने की भी अपील की। मौके पर शिक्षिका बेरोनिका मरांडी, टेरेसा किस्कू, शिक्षक अर्जुन प्रसाद साव, शिवा हेम्ब्रम, विष्णु कुमार सिंह सहित अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं और बड़ी संख्या में बच्चे उपस्थित थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!