Search

May 17, 2026 10:15 am

बीडीओ की अध्यक्षता में निर्वाचन संबंधित कार्य को लेकर बीएलओ और पर्येवेक्षक के साथ बैठक सम्पन्न हुई।

बजरंग पंडित

पाकुड़िया प्रखंड मुख्यालय सभागार में बीडीओ मनोज कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को निर्वाचन संबंधित कार्य को लेकर प्रखंड के बीएलओ और पर्येवेक्षक के साथ बैठक सम्पन्न हुई। मौके पर बीडीओ ने सभी बीएलओ को मतदान केंदों में ब्लैक एंड वाइट फोटो को हटाकर रंगीन फोटो लगाना एवं मतदाता पहचान पत्र से आधार कार्ड को जोड़ने आदि कार्यो की 7 दिनों के अंदर करने का निदेश दिए। उक्त कार्य से संबंधित सभी तरह का प्रपत्र बीएलओ को दे दिया गया । वहीं उपस्थित वीडिओ मनोज कुमार द्वारा निर्वाचन कार्य में मतदाताओं का आधार सीडिंग में उत्कृष्ट कार्य हेतु दो महिला बीएलओ नुसरत बानो ढेंकीडूबा एवं शिवली बीवी बसंतपुर को प्रसूति पत्र देकर सम्मानित किया गया। मौके पर बीपीआरओ त्रिदीप शील, एवं प्रखंड क्षेत्र के सभी बीएलओ एवं बीएलओ पर्येवेक्षक उपस्थित थे।

IMG 20230314 WA0052 1
IMG 20230314 WA0053
IMG 20230314 WA0054
IMG 20230314 WA0055
IMG 20230314 WA0051

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!