Search

May 10, 2026 4:22 am

बीडीओ ने प्रखंड में चल रहे विकास योजनाओं को लेकर समीक्षा बैठक की।

अब्दुल अंसारी

पाकुड़िया प्रखंड सभागार पाकुडिया में प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज कुमार की अध्यक्षता में शनिवार को प्रखंड में चल रहे विकास योजनाओं को लेकर मुखिया एवं पंचायत सचिव के साथ समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई । मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी ने प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में चल रहे योजनाओ का पंचायतवार समीक्षा की । सभी पंचायत में दिये गए लक्ष्य के अनुरूप मानसून आने से पूर्व बागवानी योजना में पीट खुदाई कार्य की समीक्षा की । मानसून से पूर्व डोभा , मेड़बंदी एवं तालाब को पूर्ण करने का निर्देश दिया गया । वहीं बीडीओ ने पंचायत में चल रहे अपूर्ण प्रधानमंत्री आवास एवं अन्य कार्यों को लेकर पंचायत सचिवों को जल्द ही कार्य पूर्ण कर क्लोज करने का निर्देश दिया । बीडीओ श्री कुमार ने प्रति गांव पांच योजना संचालन करने , लेबर डिमांड में अपेक्षित बढोत्तरी करने , मनरेगा कार्यों में महिला भागीदारी बढ़ाने का शख्त निर्देश दिया । साथ ही अन्य लंबित कार्यों की समीक्षा कर कार्यों में तेजी लाने का कड़ा निर्देश दिया गया । मौके पर बीपीओ जगदीश पंडित , सहायक अभियंता रोहित गुप्ता , कनीय अभियंता प्रेम प्रकाश टुडू एवं सभी पंचायत के पंचायत सचिव , मुखिया सहित ग्रामरोजगार सेवक उपस्थित थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!