प्रशांत मंडल,लिट्टीपाड़ा पाकुड़
लिट्टीपाड़ा प्रखंड अंतर्गत पंचायत सूरजबेड़ा,जामजोड़ी, करमाटांड़,कुंजबोना के चार शक्तिकेंद्र पर भाजपा द्वारा राष्ट्रपति जी का अभिभाषण संगोष्ठी किया गया। साथ ही साथ बूथ सशक्तिकरण को लेकर बूथ प्रभारियों को बूथ कमिटी को गठित कर पन्ना प्रमुख गठन के लिए बैठक की गई,ओर जनता के बीच जनसमस्याओं से भी रूबरू हुए।कार्यक्रम के मौके पर भाजपा वरिष्ठ नेता सत्य शिक्षानंद मुर्मू, दानिएल किस्कू,मंडल अध्यक्ष शिव प्रसाद पहाड़िया, महिला मोर्चा प्रभारी अनिता मुर्मू, महामंत्री जोसेफ मरांडी, कुंजबोना शक्तिकेंद्र प्रभारी सुनीराम पहाड़िया,सुशील पहाड़िया, निजरी पहाड़िया सहित महिला पुरुष काफी संख्या में मौजूद थे।







