Search

May 16, 2026 8:07 am

बेलदारचक कब्रिस्तान मोड़ के समीप आमने-सामने बाइक की टकराने से एक व्यक्ति हुआ, घायलl

बाबा ने स्थानीय लोगों की मदद से घायल व्यक्ति को पहुंचाया अस्पताल।

साहिबगंज/तालझारी:-राजमहल थाना क्षेत्र के बेलदारचक कब्रिस्तान मोड़ के समीप संध्या में दो मोटरसाइकिल की आमने-सामने की टक्कर में एक मोटरसाइकिल चालक बुरी तरह जख्मी हो गया। जानकारी के अनुसार एक मोटरसाइकिल जेएच 18B 6882 के चालक सप्ताहिक हट कर दारू की नशा में घर जाने के दरमियान
मोहम्मद सोहेल आलम 25 वर्ष पिता मुहम्मद मफरूल ग्राम लाल माटी थाना राजमहल को जोरदार टक्कर मार दी। जिसके कारण मोहम्मद सोहेल का दाहिना पैर का अंगूठा पूरी तरह से फेक्चर हो गया। वही घटना की जानकारी मोहम्मद रसीद के द्वारा बाबा को दी गई बाबा के सहयोग से स्थानीय युवकों ने घायल युवक को तालझारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां उसका इलाज किया गया है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!