Search

June 19, 2026 5:35 pm

बैंक कॉलोनी स्टेडियम कैंपस में पेड़ कटाई मामले में फॉरेस्ट गार्ड ने थाने में कराया शिकायत दर्ज

बजरंग पंडित

संवेदक सहित अन्य पर चलेगा फॉरेस्ट एक्ट का मामला

बैंक कॉलोनी स्टेडियम कैंपस में पेड़ कटाई मामले में फॉरेस्ट गार्ड ने थाने में कराया शिकायत दर्ज
पाकुड़। बैंक कॉलोनी स्थित डिस्ट्रिक्ट लेवल स्टेडियम कैंपस में बास्केटबॉल और वॉलीबॉल कोर्ट निर्माण के नाम पर हरे भरे पेड़ की कटाई मामले में वन विभाग ने नगर थाना में शिकायत दर्ज कराया है। पाकुड़ फॉरेस्ट रेंज ऑफिस के फॉरेस्ट गार्ड मही लाल मुर्मू की लिखी शिकायत पर राजेश कश्यप संवेदक सहित अन्य के खिलाफ शिकायत दर्ज की है। इधर शिकायत में फॉरेस्ट गार्ड ने कहा है कि मियां मंकी पद्धति से कराए गए प्लांटेशन को बगैर अनुमति के लगभग 100 से अधिक पेड़ काट दिए गए हैं जो फॉरेस्ट एक्ट का सीधे तौर पर उल्लंघन है।इस मामले में जो भी दोषी संबंधित विभाग के अधिकारी है उन्हें भी अनुसंधान में उनका नाम लाया जाएगा। इधर पाकुड़ रेंज कार्यालय के फॉरेस्टर बबलू डेहरी ने बताया कि बगैर विभाग की अनुमति लिए ही पेड़ की कटाई कर दी गई है। फॉरेस्ट एक्ट के तहत शिकायत दर्ज कर दी गई है और संबंधित लोगों पर कार्रवाई के लिए नगर थाना में कंप्लेंट एंट्री कर दी गई है।जल्द ही और अन्य लोगों के विरुद्ध पर कटाई में सहयोगी रहे उन्हें भी चिन्हित कर उन पर शिकायत दर्ज कराया जाएगा।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!