Search

September 11, 2026 10:10 pm

बोरिंग के जल का सफल संचालन हेतु समिति गठन

राजकुमार भगत

पाकुड़। भगत पाड़ा एवं छोटी अलीगंज के कुछ क्षेत्र वार्ड नंबर पांच में नगर परिषद द्वारा नव निर्मित बोरिंग से जल को व्यवस्थित संचालन हेतु नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी कौशलेश यादव के निर्देशानुसार नगर परिषद के कनीय अभियंता राजू कुमार के उपस्थिति में क्षैत्र के आम जनमानस के सहयोग से स्थानीय बाल विद्यापीठ के कार्यालय में एक बैठक आहूत की गई ।जिसमें बोरिंग को संचालन हेतु एक कमेटी की गठन की गई ।सर्वसम्मति से अधिवक्ता राजीव कुमार झा को अध्यक्ष , राजकुमार भगत को सचिव, तारक चटर्जी को संयुक्त सचिव , उपाध्यक्ष अशोक कुमार दास को तथा धर्मराज जी को कोषाध्यक्ष बनाया गया। बैठक में सर्वसम्मति से तय किया गया कि बोरिंग के सफल संचालन हेतु प्रति परिवार ₹50 मासिक कोषाध्यक्ष को समय से जमा करेंगे ताकि विषम परिस्थिति में सहयोग हो सके।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!