Search

August 30, 2026 12:02 am

खाते से दो बार में ₹9,900 उड़ाए, पीड़िता ने थाने में दर्ज कराई शिकायत।

अमर भगत

अमड़ापाड़ा/पाकुड़ : थाना क्षेत्र के आलूबेड़ा गांव की रहने वाली संजली मरांडी के बैंक खाते से दो किस्तों में कुल ₹9,900 की अवैध निकासी का मामला सामने आया है। पीड़िता ने अमड़ापाड़ा थाना में लिखित शिकायत देकर मामले की जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। संजली मरांडी ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि वह अपने बैंक खाते से राशि निकालने के लिए एक सीएसपी केंद्र पहुंची थीं। वहां संचालक ने बताया कि उनके खाते में पर्याप्त राशि उपलब्ध नहीं है। इसके बाद वह संबंधित बैंक शाखा पहुंचीं और खाते का स्टेटमेंट निकलवाया। स्टेटमेंट की जांच करने पर पता चला कि उनके खाते से दो अलग-अलग ट्रांजेक्शन के जरिए कुल ₹9,900 की निकासी हो चुकी है, जबकि उन्होंने स्वयं कोई निकासी नहीं की थी। मामले की जानकारी मिलते ही पीड़िता ने अमड़ापाड़ा थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए अवैध निकासी की जांच कर दोषियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने आवेदन प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!