Search

May 15, 2026 10:24 pm

बोर्ड की वार्षिक परीक्षा गुरुवार को संपन्न हुई।

धीरेन साहा

पाकुड़िया प्रखंड के पाँच परीक्षा केन्द्रों में कक्षा आठवीं बोर्ड की वार्षिक परीक्षा कन्या उच्च विद्यालय पाकुड़िया, प्लस टू उच्च विद्यालय पाकुड़िया , उच्च विद्यालय चौकिशाल हरिश्चंद्र मध्य विद्यालय पाकुड़िया एवं मध्य विद्यालय मोंगला बांध में दोनों पाली मिलाकर सभी विषयों की कक्षा आठवीं बोर्ड की वार्षिक परीक्षा गुरुवार को संपन्न हुई। जिसमें दोनों पारियों परीक्षा केंद्र कन्या उच्च विद्यालय पाकुड़िया में 366 में 331 परीक्षार्थी जिसमें 35 अनुपस्थित, जबकि हरिश्चंद्र मध्य विद्यालय पाकुड़िया में 397 में 369 परीक्षार्थि जिसमें 28अनुपस्थित , चौकिशाल उच्च विद्यालय में 289 में 276 जिसमें 13 अनुपस्थित एवं प्लस टू उच्च विद्यालय पाकुड़िया में 629 में 611 छात्र उपस्थित हुए 18 अनुपस्थित वही मध्य विद्यालय मोंगला बांध में 175 में 163 जिसमें 12 छात्र-छात्राएं अनुपस्थित रहे। उक्त सभी परीक्षा केंद्रों पर बीईईओ मर्सीला सोरेन ने निरीक्षण किया साथ ही सभी परीक्षा केंद्रों में उपस्थित केंद्राधीक्षक को कदाचार मुक्त परीक्षा संपन्न कराने का निर्देश दिया।

IMG 20230413 WA0043
IMG 20230413 WA0044 1

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!