Search

May 18, 2026 12:45 am

ब्याहुत विवाह भवन में धूमधाम से मनाया जाएगा होली मिलन समारोह

राजकुमार भगत

पाकुड़। मंगलवार को देर शाम स्थानीय ब्याहुत विवाह भवन पाकुड़ में होली मिलन समारोह के मद्देनजर ब्याहुत संघ पाकुड़ के अध्यक्ष अशोक कुमार भगत की अध्यक्षता में ब्याहुत संघ के कार्यकारणी कमेटी की एक बैठक का आयोजन की गई। जिसमें सर्वसम्मति से होली मिलन समारोह व्यवस्थित मनाने का विचार विमर्श किया गया । संघ के सचिव अशोक कुमार भगत ने बताया कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी 7 मार्च को स्थानीय ब्याहुत विवाह परिसर में हर्षोल्लास के साथ ब्याहुत समाज के द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर समाज के सभी सदस्यों को आमंत्रित किया जाएगा । बैठक में अध्यक्ष अशोक कुमार भगत उपाध्यक्ष संजय भगत सचिव अशोक कुमार भगत कोषाध्यक्ष प्रदीप भगत सहित ओम प्रकाश भगत शिवानंद भगत गोपाल भगत ललन भगत राजीव कुमार विनय कुमार भगत सहित समाज के वरिष्ठ सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!