Search

May 9, 2026 3:48 pm

भाजपा चला रही है निरंतर जनसंपर्क अभियान

राजकुमार भगत

भाजपा और भाजपा कार्यकर्ता दोनो जुटे हुए है समृद्ध भारत के विकास में

पाकुड। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली एन डी ए सरकार के सेवा सुशासन और गरीब कल्याण के तहत 9 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य पर भाजपा नगर अध्यक्ष पंकज कुमार साह के अध्यक्षता में बूथ क्रमांक 413, 414 बूथ अध्यक्ष संजीत मुखर्जी ,सविता रविदास, राजमहल विधानसभा के प्रभारी पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष भाजपा नेता बाबूधन मुर्मू , उपस्थिति में पाकुड़ नगर के तांतिपड़ा स्थित सभी घरों में महा जनसंपर्क अभियान के तहत घर-घर संपर्क अभियान चलाया गया। बाबूधन मुर्मू ने बताया कि प्रधानमंत्री के कार्यकाल का जनता को पिछले 9 साल के स्वर्णिम उपलब्धियों की जानकारी पत्रक के माध्यम से बताया जा रहा है।बाबूधन मुर्मू ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत करोड़ों गरीब परिवारों को पक्का का मकान प्रधानमंत्री आवास के माध्यम से दिया गया। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत माताओं बहनों को मुफ्त में एलपीजी कनेक्शन दिए गए।ऐसे सैकड़ों कई योजनाओं को भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के द्वारा मतदाताओं के घर पहुंचकर बताने का कार्य कर रही है। कार्यक्रम में भाजपा के पूर्व नगर अध्यक्ष निर्मल दास, भाजपा किसान मोर्चा नेता विक्रम मिश्रा , सरिता मिश्रा ,उपाध्यक्ष पिका पटेल ,अज्जू मंडल ,सुमित भास्कर प्रकाश भगत राजा रविदास भोला पासवान उपस्थित थे।

IMG 20230625 WA0089 1
IMG 20230625 WA0090
IMG 20230625 WA0092
IMG 20230625 WA0091

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!