सतनाम सिंह
पाकुड़-भाजपा ओबीसी मोर्चा द्वारा देर शाम गुरुवार को बिरसा चौक पर भारतीय जनता पार्टी ओबीसी जिलाध्यक्ष रवि जयसवाल के नेतृत्व में देर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया गया।रांची के भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा के चतुर साहू को अपराधी द्वारा गोली से घायल एवं झारखंड में भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं को निशाना बनाए जाने के विरोध में भारतीय जनता पार्टी द्वारा यह पुतला दहन कार्यक्रम किया गया। भाजपा के
जिला अध्यक्ष अमृत पांडे ने आरोप लगाते हुए कहां कि- भारतीय जनता पार्टी के ओबीसी मोर्चा के द्वारा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन कार्यक्रम पूरा प्रदेश में क्या जा रहा है। केंद्र सरकार द्वारा विकास का काम को देखते हुए झारखंड मुक्ति मोर्चा एवं कांग्रेस पार्टी घबरा गई है जिससे बीजेपी पार्टी के कार्यकर्ताओं को निशाना बनाया जा रहा है। भारतीय जनता पार्टी लोकतांत्रिक तरीके से विरोध कर रहे हैं। कार्यक्रम मैं मुख्य रूप से जिला व प्रदेश स्तरीय पार्टी पदाधिकारी सहित पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे।








