तोफिक राज
पाकुड।अंत्योदय और एकात्म मानववाद के प्रणेता, प्रखर राष्ट्रवादी व मार्गदर्शक पण्डित दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि पर भाजपा नगर अध्यक्ष पंकज कुमार साह के अध्यक्षता में पाकुड़ नगर के रानी दिग्गी पटाल काली तल्ला तांतिपाड़ा मुख्य मार्ग पर पंडित दीनदयाल जी के आदमकद प्रतिमा पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने बारी-बारी से माल्यार्पण किया गया।
माल्यार्पण के उपरांत भाजपा जिला अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और कहा कि आज पूरे जिले भर में भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा प्रत्येक बूथों पर पंडित दीनदयाल जी पुण्यतिथि समर्पण दिवस के रूप में मनाई जा रही है। पंडित दीनदयाल जी चाहते थे कि विकास की किरण अंतिम व्यक्ति तक कैसे पहुंचे। उसी सोच को लेकर भारतीय जनता पार्टी अग्रसर हो रही है। पाकुर नगर के कई बूथों पर बूथ अध्यक्ष एवं बूथ के सम्मानित कार्यकर्ताओं के द्वारा पंडित दीनदयाल जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया गया एवं समर्पण दिवस के रूप में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता बूथों बूथों पर कार्यक्रम आयोजित की गई।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष विवेकानंद तिवारी ,पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष भाजपा नेता बाबूधन मुर्मू, जिला उपाध्यक्ष हिसाबी राय ,दिलीप सिंह ,जिला मंत्री पार्वती पासवान, पूर्व नगर अध्यक्ष धर्मेंद्र त्रिवेदी, निर्मल दास, भाजपा नेता सपन कुमार दुबे,नगर महामंत्री सोहन मंडल, पार्थ रक्षित , वार्ड पार्षद भाजपा नेता अशोक प्रसाद, भाजपा नगर उपाध्यक्ष पिंका पटेल मनोरमा देवी ,अजय भगत, प्राची चौधरी ,श्रीकांत भूईमाली ,मोहन सरकार, किसान मोर्चा के नेता विक्रम मिश्रा युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष रतन भगत अनुसूचित जाति मोर्चा नगर अध्यक्ष गणेश रजक ओबीसी मोर्चा नगर अध्यक्ष अभिक दास महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष सविता रविदास युवा मोर्चा जिला महामंत्री रवि शंकर झा ,प्रकाश जयसवाल, व कई भाजपा कार्यकर्ता आज के कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित थे।








