Search

May 16, 2026 7:04 am

भाजपा ने मनाया 43 वां स्थापना दिवस, दी बधाई, किया माल्यार्पण

राजकुमार भगत

पाकुड़ । भारतीय जनता पार्टी के 43 वां स्थापना दिवस पाकुड़ नगर के मतदान केंद्र संख्या 425 ,426, 427 के बागतीपाड़ा में मतदान केंद्र समिति के अध्यक्ष लव रजक की अध्यक्षता में आयोजित किया गया।कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भाजपा के जिला उपाध्यक्ष हिसाबी राय,वार्ड पार्षद अशोक प्रसाद,भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य अनिकेत गोस्वामी,भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सादेकुल आलम,राणा शुक्ला मौजूद थे।
43 वे स्थापना दिवस के अवसर पर भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ• श्यामा प्रसाद मुखर्जी पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्रों पर कार्यकर्ताओं के द्वारा माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया । मतदान केंद्र समिति के अध्यक्ष लव रजक के द्वारा भाजपा के ध्वज का ध्वजारोहण किया गया।सभी कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से वन्दे मातरम् का गायन किया तथा एक स्वर में भारत माता की जय,आदि जयघोष का नारा बुलंद किया गया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा जिला उपाध्यक्ष हिसाबी राय ने कहा कि डॉ•श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने 1951 में जिस भारतीय जनसंघ की स्थापना की ,वह 29 साल के बाद राजनीतिक संघर्षों के व लोकतंत्र में सबसे कठिन दौर आपातकाल के बाद बड़े राजनीतिक सुधार की उम्मीद के साथ जनता पार्टी में विघटित हो गया।किंतु सत्ता परिवर्तन के बाद भी राजनीतिक दिशा नहीं बदली,जन विश्वास का प्रतिभाव नहीं बढ़ाया जा सके,तब विचारों का पुंज फिर अपने बुनियाद की ओर लौटा और 6 अप्रैल 1980 को भारतीय जनता पार्टी की नीव पड़ी। 43 साल बाद सालों में भाजपा बुनियाद से बुलंदी तक का सफर तय किया। श्री राय ने भारतीय जनता पार्टी के 43 वर्ष पूरा होने पर सभी भारतीय को हार्दिक शुभकामनाएं दी। मौके पर कन्हैया रजक,अजय राय,सुरोजित राय, रोहित गुप्ता,छोटन मेहरा, सुभ्राजित राय,उजय राय, राहुल कुमार,देवनाथ कुमार,आदित्य सिंह,दीपक ठाकुर,मोनी कुमार सिंह,कन्हैया सिंह,रंजीत राम, सर्वेश्वर झा,हरिनारायण साह, शुभम पंडित,अक्षय कुमार चौरसिया रंजीत चौबे सहित बूथ समिति के दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।

IMG 20230406 WA0045
IMG 20230406 WA0046 1

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!