Search

May 6, 2026 10:35 am

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि बीजेपी 14 लोकसभा चुनाव को लेकर फोकस कर रहीं है।

झारखंड सरकार जनता और युवाओ को बेरोजगारी भत्ता तथा 5 लाख नौकरी देने के नाम पर ठगी कर रही है।

बजरंग पंडित

महेशपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित साईं धर्मशाला में गुरूवार को विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता की बैठक तपन मंडल के अध्यक्षता में सम्पन्न हुई. बैठक में महाजनसम्पर्क अभियान समाप्त को लेकर कार्यकर्ता के गतिविधि और कार्य को लेकर समीक्षा की गई. बैठक में भाजपा प्रदेश प्रवक्ता सरोज सिह ने कहा कि बीजेपी 14 लोकसभा चुनाव को लेकर फोकस कर रही है. राज्य के सरकार को आडें हाथों लेते हुए कहा कि यहां की जनता और युवाओ को बेरोजगारी भत्ता और 5 लाख नौकरी देने के नाम पर ठगी की गई है. इन सभी मुद्दो को लेकर हमलोग जनता के बीच जाएंगे. वही जिला अध्यक्ष अमृत पाण्डेय ने कहा कि कार्यकर्ता की मेहनत के बदोलत इस बार राजमहल लोकसभा चुनाव भाजपा के झोली में होगा. मौके पर भाजपा नेता दानियल किस्कू, शर्मिला रजक, सुफल मरांडी, शिलारानी हेम्ब्रम, साधन झा, पुलक घोष सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे.

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!