Search

May 17, 2026 2:57 am

भाजपा सबके साथ सबके विकास मूल मंत्र पर कर रही है काम ,राजमहल में खिलेगा कमल : बाबूधन मुर्मू

सतनाम सिंह

पाकुड़। पूर्व अध्यक्ष ,जिला परिषद् , पाकुड़ व भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सह अनुसूचित जनजाति मोर्चा के बाबूधन मुर्मू ने राजमहल क्षेत्र में कमल खिलाने के लिए कमर कस लिया है। इस निमित बाबूधन मुर्मू का लगातार दौरा जारी है। इस क्रम में श्री मुर्मू सोमवार को पाकुड़ सदर प्रखंड के उदयनारायणपुर , झिकरहटी एवं किस्मत कदमसर पंचायत का दौरा किया और ग्रामीणों को मोदी सरकार के उपलब्धिया साझा किया । उन्होंने बिक्रमपुर, लखनपुर एवं झिकरहटी पंचायत में चाय पे चर्चा कार्यक्रम में भाग लिया और ग्रामीणों के समस्याओ से रूबरू हुए एवं समस्याओं के समाधान के लिए आश्वासन दिया । उन्होनें ने अपने सम्बोधन में कहा की मोदी सरकार साबका साथ साबका विकास एवं साबका विस्वास के मूलमंत्र से काम कर रही है । उन्होंने मोदी सरकार की सराहना करते हुए कहा कि हर घर जल योजना , किसान सम्मान निधि , प्रधान मंत्री आवास , आयुष्मान भारत , उज्ज्वला योजना , जन धन योजना , मुद्रा योजना आदि योजनाओ से समाज के सभी वर्ग लाभवनवित हुए है । फलस्वरूप आज भारत के गॉंव गॉंव तक विकास की किरण पहुंची है और विश्व भर में भारत का विकास मॉडल की गुणगान हो रहा है ।कहा की राजमहल लोकसभा के पाकुड़ एवं साहेबगंज ज़िला विकास के पायदान में पिछड़े ज़िले है । मोदी सरकार ने इन्हे एस्पिरेशनल डिस्ट्रिक्ट में सूचीबद्ध कर नीति आयोग के तत्वधान में इन ज़िलों की तेजी से विकाश के लिए कार्य कर रही है । जबकि राज्य की यूपीए सरकार झारखण्ड के युवा, किसान , महिला , अल्पसंख्यक को ठगा है । मुर्मु ने कहा संपूर्ण विकास हेतु 2024 में राजमहल लोकसभा संसदीय क्षेत्र में कमल का खिलना आवश्यक है। उन्होंने कहा के विकास के मॉडल पर फिर तीसरी बार मोदी सरकार की बड़ी जीत सुनिश्चित है। इस पर किसी भी प्रकार का संदेह नहीं है ।बस आप सब की जन सहयोग अपेक्षित है।

IMG 20230320 WA0066
IMG 20230320 WA0068
IMG 20230320 WA0067
IMG 20230320 WA0069
IMG 20230320 WA0065
IMG 20230320 WA0064 1

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!