Search

April 28, 2026 9:04 am

भारत फाइनेंशियल इंक्लुजन लिमिटेड के कार्यरत तीन कर्मी 4.5 लाख रुपया लेकर फरार

सतनाम सिंह

शाखा प्रबंधक ने तीनों के खिलाफ किया पाकुड़िया थाना में शिकायत दर्ज

पाकुड़: पाकुड़िया के ब्लॉक रोड स्थित किराये के मकान में चल रहे भारत फाइनेंशियल इंक्लुजन लिमिटेड के शाखा प्रबंधक ने अपने ही तीन कर्मचारियों पर चार लाख 49 हजार रुपये गबन करने का मामला दर्ज कराया है।कंपनी के शाखा प्रबंधक पवित्र दास ने पाकुड़िया थाना में लिखित आवेदन देकर बताया है कि कंपनी में फील्ड ऑफिसर के पद पर कार्यरत तीन कर्मियों ने कार्य क्षेत्र से फरवरी व जून 2023 के बीच ऋणधारकों से लोन की राशि, प्री-क्लोज राशि व लोन की किश्त के एवज में चार लाख 49 हजार 345 रुपए की वसूली की। वसूले गए पैसे को कार्यालय में जमा नहीं कर अपने निजी कार्य में खर्च कर दिया गया।बताया कि एक कर्मी ने छह सदस्यों से 75797 रुपए, दुसरे कर्मी ने तीन लाख 26 हजार 659 रुपए तथा तीसरे कर्मी ने नौ सदस्यों से 46889 रुपए की वसूली की है। परंतु किसी ने भी रुपए शाखा कार्यालय में जमा नहीं किया।इस बात का पता कार्य क्षेत्र में दूसरे सदस्यों को भेजने पर पता चला। जिसके बाद तीनों से राशि जमा करने को कहा गया तो तीनों फरार हो गए। शाखा प्रबंधक पवित्र दास ने पुलिस से तीनों के विरुद्ध उचित कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

IMG 20231019 WA0033

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!