इकबाल हुसैन
महेशपुर प्रखंड क्षेत्र के जयपुर पंचायत अंतर्गत भुईधारा एफसी क्लब की ओर से मंगलवार को तीन दिवसीय फुटबाल टूर्नामेंट का फाइनल खेल का आयोजन किया गया.जिसमे कुल 16 टीमों के बिच मुकाबला हुआ.फाइनल खेल मे मुख्य अतिथि झामुमो प्रखंड प्रवक्ता इक़बाल हुसैन, मुबारक करीम,अली हुसैन, साहिल अंसारी, मधु शेख सहित अन्य शामिल हुए. खेल कमिटी के अध्यक्ष कालू शेख ने जानकारी देते हुए बताया की फुटबॉल खेल तीन दिनों से चली आ रही है ओर आज फाइनल खेल रामनाथपुर वनम अमृतपुर के बिच हुआ जिसमे अमृतपुर की टीम को रामनाथपुर की टीम ने पेलेंटी मे एक गोल से पराजित किया. वही विजता रामनाथपुर की टीम को 30 किलो पोल्ट्री एवं उपविजेता अमृतपुर को 20 किलो पोलट्री देकर मुख्य अतिथिओ के हाथो पुरुषकृत किया वही सेमी फाइनल की टीम को 7- 7 किलो पोलट्री देकर सम्मानित किया .मौक़े पर मुख्य अतिथिओ ने सभी खालाडियो को उज्जवल भविष्य के लिए कामना किया एवं आगे ओर भी बेहतर तरीके से पदर्शन करने की बाते बताई एवं सभी शुभकामनायें दी.
मौक़े पर दिलु शेख,किरण शेख, मकबूल होसेन,अजहर शेख,रहिबूल शेख, नेबटु शेख सहित अन्य मौजूद थे.







