सतनाम सिंह
झालसा रांची के निर्देशानुसार आज रविवार को मंडल कारा में जेल अदालत का आयोजन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ के बाल कृष्ण तिवारी की अध्यक्षता में की गई। न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी कमल प्रकाश जेलर ललन भारती ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुवात की। न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी कमल प्रकाश ने कैदियों के हित में कई निशुल्क विधिक सहायता से संबंधित जानकारी दी।कोई सुलहनीय वाद नहीं रहने के कारण वाद का निष्पादन नही किया गया। मौके जेलर ललन भारती मौजूद रहे।












