Search

April 25, 2026 7:36 pm

मंडल रेल उपयोगकर्ता सलाहकार समिति की बैठक में कई समस्याओं को प्रमुखता से रखा सदस्य ने

सतनाम सिंह

विगत 26 जुलाई को हावड़ा डिवीजन में आयोजित मंडल रेल उपयोगकर्ता सलाहकार समिति की बैठक में हिस्सा लेने पहुंचे जिला से एकमात्र सदस्य अम्लान कुसुम सिन्हा उर्फ बुल्टी ने उक्त बैठक में स्थानीय रेल समस्याओं को लेकर कई मुद्दों को गंभीरता से उठाने का कार्य किया है। वही इस बाबत गुरुवार को अपने कार्यालय कक्ष में जानकारी देते हुए अम्लान कुसुम सिन्हा ने बताया कि उक्त बैठक में पाकुड़ होकर गुजरने वाली उप और डाउन मालदा बर्दवान पैसेंजर ट्रेन का परिचालन पुनः प्रारंभ करने,शताब्दी एक्सप्रेस का ठहराव पाकुड़ रेलवे स्टेशन में करने, तीलभिट्टा रेलवे स्टेशन में आर ओ की व्यवस्था करने समेत यात्री सुविधा को बहाल करने की मांग को प्रमुखता से उठाया गया और तीन मांगों को पूरा करने का भरोसा अधिकारियों के द्वारा दिया गया है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!