राजकुमार भगत
पाकुड़। नगर पालिका आम निर्वाचन की निर्गत 19 जून को प्रारूप प्रकाशित किए गए मतदाता सूची के विरुद्ध स्थानीय मतदाता द्वारा प्रस्तुत लिखित दावा आपत्ति की सुनवाई 5 जुलाई 2023 को नगर परिषद पाकुड़ के सभागार में की गई ।सभी दावा आपत्ति कर्ता को सूचित किया गया था की जो कोई भी आपत्ति होगी अपनी आपत्ति दावा सूची के साथ संगलन कर आवश्यक सुधार हेतु प्रस्तुत करें। दावा सूची के विरुद्ध आपत्ती किए गए मतदाता के जांच किया गया। नगर परिषद के पदाधिकारी कौशलेश यादव अपने सहयोगियों के साथ कई घरों मैं जाकर स्थल निरीक्षण किया उचित कार्रवाई का भरोसा दिया।







