अब्दुल अंसारी
Also Read: सड़क हादसे के बाद दर्ज प्राथमिकी से दहशत, न्याय की आस में रघुवर दास के दर पहुंचे ग्रामीण।
पाकुड़िया प्रखंड सभागार पाकुड़िया में बीडीओ साइमन मरांडी ने सभी बीएलओ, पर्यवेक्षकों एवं विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2024 को लेकर बैठक किया । बैठक एक जुलाई 2024 अर्हता तिथि मानते हुए बीएलओ के द्वारा घर- घर जाकर मतदाताओं को सत्यापन करने, मतदान केन्द्रों का युक्तिकरण,पुनर्व्यवस्था करने,मतदाता सूची और ई पी आई सी में विसंगतियों को दूर करने, अच्छी गुणवत्ता फोटो में सुधार जहां भी आवश्यक हो, धुंधली, खराब गुणवत्ता वाली फोटो को बदलने का निर्देश दिया । वहीं बताया गया कि मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 20 अगस्त को किया जाएगा। बैठक में प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी त्रिदीप कुमार शील सहित बीएलओ एवं पर्यवेक्षक मौजूद थे।





