संजीत मुखर्जी
झालसा रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ के तत्वधान में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ के बाल कृष्ण तिवारी की अध्यक्षता में मन का मिलन पखवाड़ा कार्यक्रम का सफल समापन किया गया। उक्त कार्यक्रम के तहत सचिव शिल्पा मुर्मू ने कहा मन का मिलन पखवाड़ा कार्यक्रम चलने से लंबित वाद, परिवारिक वाद समेत कई सुलहनिये वादों को खत्म कर वादी द्वारा लाभ उठाया गया। मेडिएटर सुमित्रा रानी सिंह ने मध्यस्थता के विशेषता, उद्वेश्य पर प्रकाश डालते हुए फायदे के बारे में विस्तृत जानकारी दी। पीएलवी कमला राय गांगुली ने सभी उपस्थित व्यक्ति को मध्यस्थता द्वारा अपने आपने वाद को सुलह समझौता कर निष्पादन करने और जरूरत मंद को विधिक लाभ लेने समेत कई अहम कानूनी जानकारी दी। पाकुड़ सदर अस्पताल में पीएलवी सायेम अली ने जिला विधिक सेवा प्राधिकार से मिलने वाली कानूनी सुविधा से अवगत कराया।पाकुड़ प्रखंड के मनिरामपुर में पीएलवी याकुब अली , बड़ी अलीगंज पीएलवी मैनुल शेख, हिरणपुर प्रखण्ड के डांगापाडा में पीएलवी विजय राजवंशी पाकुड़िया प्रखंड में सीमा साह वही पीएलवी चंदन रविदास ने महेशपुर प्रखंड के भेंटाटोला समेत कई ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूक की ।मध्यस्थता केंद्र में पीएलवी चन्द्र शेखर घोष,एवम् नीरज कुमार राउत उपस्थित रहे। सभी पीएलवी ने जागरूकता के दौरान जागरूक पर्ची बांटी।











